27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO:ग्रेनो डबल मर्डर केस, पुलिस के पास पक्के सबूत, बेटे ने की मां-बहन की हत्या, लेकिन दादा ने कही यह बात

ग्रेटर नोएडा मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने करीब-करीब सुलझा ली है। जानकारी के मुताबिक, बेटे ने अपनी मां और बहन की हत्या की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 6 Dec 2017, 6:25 PM IST

son murder mother and sister in greater noida

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबु्द्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी में बुधवार को मां और बेटी की बेरहमी से कत्ल किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस की जांच में इस परिवार में 15 साल का एक बेटा गायब था, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, इस घर के मुखिया बिजनेस टूर पर गए हुए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या गायब 15 साल के बेटे प्रखर ने ही की है। पुलिस को इसके पक्के सबूत भी हाथ लगे हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस को घर के बाथरूम से गायब बेटे के खून से सने कपड़े मिले हैं। वहीं, अपार्टमेंट और आसपास लगे सीसीटीवी में यह लड़का वारदात को अंजाम देने के बाद घर से बाहर जाता दिख रहा है।

हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में साफ-साफ से कुछ भी कहने से बच रही है। लेकिन, जिस तरह के संकेत प्रारंभिक जांच में सामने आए हैं, उससे यह तय माना जा रहा है कि पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है और जल्द ही इसकी खुलासा कर सकती है। सूत्रों के माने तो गायब लड़का भी पुलिस की पकड़ में है।

दूसरी तरफ, लड़के के दादा का कहना है कि उनका पोता निर्दोष है और वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर सकता। बहरहाल, पुलिस क्या खुलासा करती है यह जल्द सामने आ जाएगा।


यह था मामला

गौर सिटी-2 के 11 एवेन्यू के फ्लैट नंबर 1446 में बेडरूम के अंदर बेड पर मां और मासूम बेटी की शव रजाई से लिपटा मिला। मां का नाम अंजलि अग्रवाल और बेटी का मणि कनिका बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 4 दिसंबर की शाम 8 बजे के बाद से उनको किसी ने भी नहीं देखा। वहीं, मृतक के रिश्तेदार लगातार उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन जब किसी ने भी फोन नहीं उठाया तो पास के रहने वाले रिश्तेदार को फोन किया गया। जब उनके रिश्तेदार घर पहुंचे तो बाहर से ताला लगा था। जिसके बाद पुलिस को कॉल किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का गेट खोला तो उसके भी होश उड़ गए। घर के अंदर बेडरूम पर मां-बेटी की लाश पड़ी हुई थी। शवों के पास धारदार हथियार और एक बैट भी पड़ा हुआ था, जिस पर खून के निशान हैं।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग