1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज इन क्षेत्रो में 50 से 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रहें सावधान

यूपी समेत देश के कई राज्य में तूफान आने की मौसम विभाग ने दी चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 13 May 2018, 11:43 AM IST

wind

ग्रेटर नोएडा. यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में पिछले सप्ताह आए तूफान और बरसात की वजह से जानमाल का नुकसान हुआ था। 9 मई कोे भी एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ में भूंंकप आया था। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतेंं उठानी पड़ी थी। मौसम विभाग की तरफ से एक बार फिर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो आने वाले 24 घंटे में तूफान और बरसात आ सकती है।


यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: 2019 के चुनाव से पहले यूपी को मोदी सरकार की बड़ी सौगात

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए अलर्ट के अनुसार रविवार को दिल्ली, एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में आंधी तूफान आने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान आने की आंशका मौसम विभाग ने व्यक्त की है। गौतमबुद्धनगर समेत एनसीआर में 9 मई को आई धूल भरी आंधी के बाद आए भूंकप से लोगों में भय का माहौल रहा। भूंकप की तीव्रता 5.9 मापी गई। विभाग के अनुसार 50 से 70 की रफ्तार से हवाएं चलने की आंशका व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग की चेतवानी के अनुसार गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और आस-पास के एरिया में तूफान आ सकता है। प्रदेश सरकार ने भी डीएम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हुए है। वहीं डीएम ने भी लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर चुके है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एनसीआर और अन्य जिलों में तेजी के साथ मौसम के मिजाज पर असर होगा।

उल्लेखनीय है कि यूपी समेत पूरे देशभर में पिछले सप्ताह आए तूफान की वजह से 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही लोग घायल हुए और लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया है।


यह भी पढ़ें: इस फाइव स्टार होटल में अंदर हो रही थी शादी, गेट पर बदमाशाें ने लूट लिया दुल्हन के गहनों का बैग

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश