ग्रेटर नोएडा। यूपी में जहां एक तरफ ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहे है वहीं दादरी कस्बे में रविवार रात कार्यक्रम में शामिल होने गए सरिये के थोक व्यापारी के घर चोरों ने 22 लाख रुपये कैश समेत करीब दो करोड़ रुपये के हीरे व सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, चोर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने घर में ही खांसी की दवाई भी पी। इस बड़ी वारदात से नाराज कस्बे के व्यापारी सीओ से मिले और जल्द मामले के खुलासे की मांग की।