
बड़ी खबर: तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो
ग्रेटर नोएडा. कासना कोतवाली एरिया के सेक्टर पाई 3 वृंदावन सोसायटी स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 3 बच्चों मौत हो गई है। एनपीसीएल के सब-स्टेशन में शॉर्ट सर्किट की वजह से पहले ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ। उसके बाद में आग लग गई। आग की चपेट में तीन बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
कासना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पाई 3 सेक्टर में बिजली के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आग, उस समय तक 3 बच्चे आग की चपेट में आ गए। बताया गया है कि घटना के वक्त 13 साल का रिंकू, 8 साल का गोलू और 8 साल का सागर ट्रांसफार्मर के पास खेल रहे थे। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट के बाद ट्रॉसफार्मर में तेज धमाका हुआ और आग लग गई। जिसकी चपेट में ये तीनो मासूम बच्चे आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों की शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ग्रेटर नोएडा फर्स्ट श्वेताभ पांडेय ने बताया कि आग लगने की वजह से की जांच की जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर की खराबी की शिकायत कई बार एनपीसीएल के अफसरों से की गई थी, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। एनपीसीएल की लापरवाही की वजह से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
Updated on:
22 Mar 2019, 11:50 AM IST
Published on:
22 Mar 2019, 11:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.