22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Greater Noida / मेकअप आर्टिस्ट ने मांगी सैलरी तो मालिक ने कर दी गंदी डिमांड, नहीं मानी तो..वीडियो हुआ वायरल

मेकअप आर्टिस्ट ने मांगी सैलरी तो मालिक ने कर दी गंदी डिमांड, नहीं मानी तो..वीडियो हुआ वायरल

युवती एक सैलून में करती है काम कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी सेे मिली पीड़िता पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ पुलिस नेे दर्ज किया मुकदमा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 13 May 2019, 3:21 PM IST

police

मेकअप आर्टिस्ट ने मांगी सैलरी तो मालिक ने कर दी गंदी डिमांड, नहीं मानी तो..वीडियो हुआ वायरल

ग्रेटर नोएडा. नॉलेज पार्क थाना एरिया में कुछ युवकों ने एक युवती को सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा। युवती के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी हैै। वहीं, एसएसपी को भी पीड़िता ने एक लेटर दिया है। आरोप है कि युवती सैलून में काम करती थी। उसने अपनी सैलरी मांगी तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान पीड़िता को चोटें आई है।

यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाएं इन बातों का जरुर रखें ध्यान, देखेें वीडियो

जानकारी के अनुसार, मारपीट की यह घटना कौशल्या रेजीडेंसी के पास की है। पीड़िता का कहना है कि पांच माह पहले सैलून में उसने बतौर मेकअप आर्टिस्ट की जॉब शुरू की थी। युवती ने सैलरी मांगी तो देने से इंकार करने लगे। पीड़िता का कहना है कि अवैध संबंध बनाने का भी दवाब डाला गया। उनकी बात नहीं मानी तो तीन युवकों ने उसके साथ में जमकर मारपीट की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डंडों से पीटते रहे लड़के, बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी भीड़

आरोप है कि तीन युवकों ने युवती के साथ में मारपीट की। यहां तक की उसे सड़क पर गिरा—गिराकर पीटा गया। मौके पर आस-पास के लोगोंं की भीड़ इक्टठा हो गई। उधर, पीड़िता बचाव की गुहार लगाती रही। मौके पर मौजूद कुछ युवक वीडियो बनाते रहे। लेकिन उसके किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। मारपीट का यह वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:26 साल की बेटी ने बड़े कारोबारी से करा दी अपनी मां की शादी, सच्चाई सामने आने पर सभी रह गए हैरान