6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के इस गांव को आजादी के 70 साल बाद मिली बिजली

तिलवाड़ा गांव को आजादी के 70 साल बाद बिजली पहुंची है और अब यहां महज 5 ही परिवार रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 Mar 2018, 2:46 PM IST

electricity

ग्रेटर नोएडा। यूपी का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा से सटे ग्रेटर नोएडा शहर को भले ही हाइटेक सिटी के नाम से जाना जाता हो, लेकिन क्या कोई सोच सकता है कि यहां एक गांव ऐसा भी है जिसमें आजादी के 70 साल बाद बिजली पहुंची है। वहीं इस गांव में रहने वाले अधिकांश परिवार पानी व बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की बाट जोहते हुए पलायन भी कर चुके हैं और अब यहां मात्र 5 ही परिवार बचे हैं। हालांकि लंबे समय के बाद इस गांव में पहुंची बिजली ने बचे परिवारों की जिंदगी को रोशन करना शुरू कर दिया है और अब दोबारा इस गांव में लोगों की वापसी उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बोले, चाहते हैं देश का विकास तो लोगों को करना होगा ये काम

गांव के आसपास मौजूद हैं बड़ी-बड़ी कंपनियां

ग्रेटर नोएडा में तिलवाड़ा गांव है जहां आजादी के 70 साल बाद बिजली पहुंची है और यह गांव यमुना एक्सप्रेस-वे और गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी से मात्र दो किमी की दूर पर है। जबकि इस गांव से मात्र 15 सौ मीटर की दूरी पर कई आईटी, मोबाइल कंपनी आदि हैं और यह परी चौक से 9 किमी दूर है। सुनकर आश्चर्य होता है कि इस गांव के आसपास कई बड़ी कंपनियां, मॉल आदि हैं लेकिन फिर भी यह विकास से अछूता रह गया और यहां मौजूद मकान खंडहर हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : सरकारी दफ्तर में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, कहीं बिना काम हुए ही लौटना न पड़े वापस

जेवर विधायक ने शुरु कराई बिजली की सप्लाई

बता दें कि तिलवाड़ा गांव में जाने के लिए यमुना नदी के बांध पर बनी कच्ची सड़क से गुजरना होता है और हाल ही में जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र ने यहां बिजली की सप्लाई शुरू कराई। जिसके बाद अब इस गांव में शादियों में फ्रिज और टीवी आदि भी मिलने शुरु हो गए। साथ ही घरों पर डिश आदि भी दिखने लगी हैं।

यह भी पढ़ें : Video : 8 बाइक के साथ चार बदमाश गिरफ्तार, नोएडा- एनसीआर में देते थे चोरी की वारदात को अंजाम

गांववासियों को उम्मीद, जल्द लौटेंगे लोग

गांव में बिजली आने से यहां रहने वाले लोगों को उम्मीद है कि यहां से पलायन कर चुके परिवार फिर से वापिस लौटेंगे और फिर से गांव में रोहनक आएगी। ग्रामिण राघवेंद्र बताते हैं कि गांव में जीता का मकान खंडर हो चुका है और अब बिजली आने पर उसने अपने माकन के लिए बिजली कनेक्शन लिया है। अब उम्मीद है कि जीता समेत अन्य लोग गांव में वापिस लौटेंगे।