1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुठभेड़ से फिर थर्राया यूपी का यह शहरः पुलिस ने दो बदमाशों को किया पस्त

ऑटो रिक्शा लूट कर भाग रहे थे बदमाश, एक हो गया फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 23 May 2018, 1:09 PM IST

encounter

मुठभेड़ से फिर थर्राया यूपी का यह शहरः पुलिस ने दो बदमाशों को किया पस्त

ग्रेटर नोएडा. एक बार फिर पुलिस और बदमाशों बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। वहीं, बदमाशों का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग करता हुआ मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश कि तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक लूटा गया ऑटो रिक्शा और दो तमन्चे के साथ ही कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस कि गिरफ्त में आए बदमाश शातिर किस्म के लूटेरे बताए जा रहे हैं। इनका पुराना अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।

एु भी पढ़ेंः पीएम मोदी के एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले ही इस बड़ी पार्टी ने कर दिया ये काम, पीएमओ में मचा हड़कंप

पुलिस कि पीसीआर में गोली लागने से घायल बदमाशों के नाम जावेद अली और अब्दुल रहमान है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। जावीद अली व अब्दुल रहमान ने अपने तीसरे साथी के साथ मिल कर ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली एरिया से एक ऑटो रिक्शा लूट लिया था। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कर दिया गया। इसके बाद ग्रेटर नॉएडा के जारचा कोतवाली पुलिस नरोली गांव के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक ऑटो रिक्शा पुलिस को लोग आते हुए दिखाई दिया, पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा करते हुए जबावी फायरिंग में गोली लागने जावेद अली और अब्दुल रहमान नाम के ये दोनों कथित बदमाश घायल होते ही जमीन पर गिर गए। बदमाशों का तीसरा साथी पुलिस पर फायरिग करता हुआ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री योगी की सभा में हुआ कुछ ऐसा कि समर्थकों ने तोड़ डाली कुर्सियां, पुलिस वालों के फूले हाथ-पांव

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़ा गए बदमाशों का अपराध की दुनिया से पुराना नाता रहा है। ये बदमाश एनसीआर में लूट की वारदातों को अन्जाम दिया करते थे। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार बदमाश को भी गिरफ्तार कऱ लिया जायेगा। पुलिस ने बदमाशों से एक लूटा गया ऑटो रिक्शा सहित दो तमन्चे व कारतूस बरामद किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश