
vdcvxcvc
ग्रेटर नोएडा. रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब वहां मौजूद छात्रों और अध्यापकों ने 11th क्लास की छात्रा और 12th क्लास के छात्र का शव फंदे से लटका देखा। वहीं सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। छात्र रवि (बदला हुआ नाम) की 15 दिन बाद शादी होनी थी। बताया जाता है कि इसी से आहत होकर दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया।
फांसी के फंदे पर लटके ये दोनों शव रजनी (बदला हुआ नाम) और रवि के हैं। दरअसल, ग्रेटर नॉएडा के रबुपुरा थाना क्षेत्र के तनाजा चक बीरमपुर गांव के निवासी रजनी और रवि एक दूसरे से प्यार करते थे। रवि गांव के पास ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल में 12th क्लाश का और रजनी 11th क्लास की छात्रा थी। ये एक दूसरे को इतना प्यार करते थे कि इसकी कीमत उन्हें आज अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। शनिवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि गांव के पास स्थित एक निजी स्कूल में छात्र और छात्रा ने गेट पर लगी ग्रिल से फांसी लगाकर आत्महत्या करली है। पुलिस आनन-फानन में पंहुची और दोनों के शवों को नीचे उतरवाया और परिजनों को भी सूचना दी।
इस पूरे मामले में पुलिस के आलाधिकारिओं का कहना है कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रवि और रजनी दोनों ही स्थानीय निवासी है। इस बात की आशंका है कि दोनों ने प्रेम-प्रसंग मामले में आत्महत्या की है। साथ ही इस प्रकरण में पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
Published on:
5 Jan 2019, 6:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.