25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस तरह गुजरा डीजीपी का काफिला कि एसएसपी को देना पड़ा जवाब- देखें वीडियो

ट्रैफिक मैनेजमेंट और रोड सेफ्टी को लेकर डीजीपी ने की बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 1 May 2019, 12:23 PM IST

news

इस तरह गुजरा डीजीपी का काफिला कि एसएसपी को देना पड़ा जवाब- देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा।मंगलवार को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के संबंध में प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी अपने काफिले के साथ ग्रेटर नोएडा पहुंचे।यहां उनका काफिला रॉग साइड से होकर गुजरा।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इतना ही नहीं इसको लेकर जब यह मामला सुर्खियों में आया, तो खुद जिले के एसएसपी ने आगे आकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यातायात का नियम नहीं टूटा है।

वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने दिया यह जवाब

ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के संबंध में मंगलवार को मीटिंग करने आये थे। इस दौरान सूरजपुर स्थित कलक्ट्रेट जाने के दौरान डीजीपी के काफिले ने पुलिस ऑफिस के पास गोलचक्कर से न घूम कर यू-टर्न ले लिया।जो यातायात नियमों के हिसाब से रॉग साइड था।डीजीपी का यहां से काफिला गुजरते समय कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया।जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला।वहीं इस वायरल वीडियो पर खुद गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी सामने आये।उन्होंने बताया कि जिस समय डीजीपी का काफिला वहां से गुजरा था। उस वक्त रूट डायवर्ट किया गया था।इसके चलते वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को रोका गया था।पुलिसकर्मी भी वहां तैनात थे।इस दौरान हादसे की कोई आशंका नहीं थी।इसलिए यातायात का कोई नियम नहीं टूटा।

वीडियो को लेकर लोग दे रहे यह तर्क

उधर इसको लेकर एसएसपी ने भले ये साबित कर दिया कि रूट डायवर्ट होने के कारण यातायात नियम नहीं टूटा, लेकिन वीडियो देखने वाले लोग इस पर अलग अलग कमेंट कर रहे है।कुछ लोगों का तर्क है कि जब यातायात के नियम बने हैं, तो वो सबके लिए समान है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग