28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान बजट विशेष: जयपुर में पिछली बजट घोषणाआें की ये है स्थिति

बजट को लेकर ये जानना जरूरी है कि पिछली घोषणाएं कितनी पूरी हुर्इं। एक नजर जयपुर में पिछले बजट के लिए की गर्इ घोषणाआें पर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 8 Mar 2017, 8:39 AM IST

राजस्थान बजट 2017 पेश होने में अभी कुछ ही वक्त बचा है, लेकिन बजट कितना उम्मीदों पर खरा उतरेगा ये तो भविष्य में पता लगेगा लेकिन बजट को लेकर ये जानना जरूरी है कि पिछली घोषणाएं कितनी पूरी हुर्इं। एक नजर जयपुर में पिछले बजट के लिए की गर्इ घोषणाआें पर। जानते हैं क्या है उन घोषणाअों की स्थिति।

शहर में पिछली घोषणाएं और जमीनी स्थिति

- घोषणा : जयपुर शहर के पश्चिम हिस्से की सुविधा के लिए झोटवाड़ा रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने का काम।

- स्थिति : रेलवे ओवरब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू नहीं हो सका। अब तक केवल कागजी प्लान ही बना है।

- घोषणा : गणेशनगर खिरणी फाटक व प्रधान मार्ग-मालीवय नगर पर रेलवे अण्डरपास का निर्माण।

- स्थिति : प्रधान मार्ग-मालवीय नगर में अण्डरपास का कागजी प्लान ही बना, मौके पर कुछ नहीं हुआ। रेलवे व जेडीए बीच फंसा मामला। गणेश नगर—खिरणी फाटक पर भी काम गति नहीं पकड़ा पाया।

- घोषणा : जयपुर व उदयपुर को स्मार्ट सिटी के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान।

- स्थिति : बजट तो दिया मगर जयपुर में 10 फीसदी भी काम नहीं हुआ। स्मार्ट सिटी कंपनी की प्लानिंग व कार्यशैली में कमी बनी कारण।

- घोषणा : बस्सी-तूंगा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण।

- स्थिति : आरओबी में जमीन का विवाद अब भी बरकरार। जेडीए ने निर्माण के लिए कार्यादेश जारी तो कर दिया लेकिन जमीन विवाद अब भी कायम। कई व्यापारियों ने जमीन पर खुद का मालिकाना हक जता रखा है।

- घोषणा : 2 हजार गांव-ढाणियों में शुद्ध पेयजल पहुंचाना।

- स्थिति : चार हजार हैण्डपम्प भी नहीं दे पाई सरकार।

- घोषणा : जगतपुरा रेलवे ओवरब्रिज से गोनेर रोड से आठ लेन सड़क निर्माण।

- स्थिति : यहां आठ लेने सड़क निर्माण का पूरा हो चुका है।

- घोषणा : भवानी सिंह रोड पर एलीवेटेड रोड का निर्माण।

- स्थिति : एलीवेटेड रोड का काम तो शुरू लेकिन बीच में विद्युत लाइन आने से काम अटका। जयपुर डिस्कॉम व जेडीए के बीच समन्वय की कमी से काम प्रभावित।

- घोषणा : गोविन्दपुरा रोपाडा व मोटू का बास में मैरिज गार्डन रिजॉर्ट।

- स्थिति : काम शुरू हो गया। एक फर्म से अनुबंध किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग