लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक अगले 48 घंटों में झांसी, बांदा, उरई, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली और आसपास के इलाकों में कुछ बारिश हो सकती है। इसके बाद 5 जनवरी से कुछ दिनों तक यूपी के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।