9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रेटर नोएडा
2 साल पहले हुई थी हत्या, अब हुआ यह चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो
Play video

2 साल पहले हुई थी हत्या, अब हुआ यह चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

अवैध संबंध के चलते कर दी थी युवक की हत्या  

Google source verification

नोएडा. अवैध संबंध के चलते एक महिला ने अपने प्रमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। फेज 2 के सालारपुर गांव यह केस पुलिस के लिए पूरी तरह ब्लाइंड था। लेकिन पुलिस ने केस का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। गुमशुदा हो गए अपने पति कि तलाश में भटक रही उसकी पत्नी ही अपने पति की कातिल निकली। अवैध संबंध में अड़चन बने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी के साथ हत्या की साजिश रची थी। यह घटना 16 दिसंबर 2015 की है। उस दौरान पुलिस को सेक्टर-82 नाले के पास हाथ-पैर बंधा अज्ञात युवक का शव मिला था। थाना फेज टू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में पता चला था कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। शिनाख्त न होने की वजह से पुलिस ने युवक के शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच 22 दिसंबर 2015 को सलारपुर में रहने वाली महिला ने सेक्टर 39 में शिकायत दी कि उसका पति मिंटू 13 दिसंबर से घर से लापता है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश