ज्योतिषाचार्य शिवा गौड ने बताया कि भद्रा काल में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। हालांकि भद्रा काल में तंत्र-मंत्र, राजनीतिक और अदालती जैसे कार्य फलदायक बताए गए है। भद्रा काल की शुरूआत और समाप्ति भी अशुभ होती है। लिहाजा इस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं होते है। पुराणों के अनुसार भद्रा शनिदेव की बहन और सूर्य की पुत्री मानी गई है। भद्रा का स्वभाव भी शनि की तरह कड़क बताया जाता है। दिन की भद्रा रात के समय और रात्रि की भद्रा दिन के समय आ जाए तो भद्रा को शुभ मानते हैं। पूर्णिमा के पूर्वार्द्ध में भद्रा रहती है। भद्रा के स्वभाव को नियत्रंण करने के लिए भगवान ब्रह्मा ने उन्हें कालगणना या पंचाग में एक प्रमुख अंग विष्टी करण में स्थान दिया है। उन्होंने बताया कि भद्रा का अर्थ कल्याण करने वाला होता है, लेकिन विपरीत भद्रा या विष्टि करण में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।