11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक जेब में रखे चाइनीज कंपनी के मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, युवक अस्पताल में भर्ती

- ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र कीघटना- पीड़ित युवक ने संबंधित थाना पुलिस को दी घटना की सूचना
less than 1 minute read
Google source verification
greno2.jpg

ग्रेटर नोएडा. पेंट की जेब में चाइनीज कंपनी का मोबाइल फटने से एक युवक के बुरी तरह घायल होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर युवक के इलाज में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- ATM काटकर ले जाने वाले बदमाशों से मुठभेड़, पुलिस ने एक को गोली मारकर किया पस्त

दरअसल, यह घटना ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम वाशु भाटी है। वाशु दादरी थाना क्षेत्र के अजायबपुर गांव में रहता है। घायल वाशु ने बताया कि उसने 17 जुलाई 2019 को 19,990 रुपये में चाइनीज कंपनी का मोबाइल खरीदा था। वाशु का कहना है कि उसके जख्म अभी ताजा हैं। डॉक्टरों ने अभी हालत गंभीर बताते हुए अस्पताल में ही रखकर इलाज करने की बात कही है।

पीड़ित युवक का कहना है कि वह अस्पताल से छुट्टी मिलते ही चाइनीज कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से केस दर्ज किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़ें- 5 मिनट तक कांग्रेसी लगातार बजाते रहे थाली और ताली, जानिए क्यों

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग