
बीजेपी विधायक के कस्बे में हुई ऐसी वारदात, खबर पढ़कर दहल जाएगा दिल
ग्रेटर नोएडा. रबूपुरा कोतवाली एरिया में एक 9 साल की बच्ची के साथ में रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को बहला-फुसलाकर आरोपी युवक कार में ले गया। कार में उसके साथ में रेप किया। बाद में बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गया। बच्ची परिजनों के साथ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुलंदशहर से आई थी। पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, रबपूरा के एक गांव में शादी थी। शादी में दूसरी क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची बुलंदशहर से अपने परिजनों के साथ बाबरात में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में आई थी। बताया गया है कि परिवार के सभी लोग शादी के प्रोग्राम में व्यस्त थी। बच्ची देर रात अन्य बच्चों के साथ में खेल रही थी। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी बच्ची को बहला—फुसलाकर कार में ले गया। कार शादी समारोह से कुछ ही दूरी पर खड़ी हुई थी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद में फरार हो गया।
काफी देर तक बच्ची के वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। काफी देर बाद में बच्ची बेहोशी की हालत में समारोह स्थल से कुछ दूरी पर पड़ी हुई मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर करनाल के रहने वाले राहुल को अरेस्ट कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। जेवर से बीजेपी के विधायक ठाकूर धीरेंंद्र सिंह रबूपुरा के रहने वाले है।
Published on:
1 Jul 2018, 1:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.