नई दिल्लीPublished: Apr 05, 2023 06:33:09 pm
Tanay Mishra
Benguluru Man Wins Big Lottery: बेंगलुरु के एक शख्स के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। घर बैठे-बैठे इस शख्स की किस्मत तब बदल गई जब उसने करोड़ों रुपये की लॉटरी जीत ली।
Benguluru Man Becomes Rich Overnight: रातोंरात करोड़पति तो हर कोई बनना चाहता है, पर ऐसा करिश्मा देखने को बहुत ही कम मिलता है। पर हाल ही में ऐसा करिश्मा हो गया। और यह करिश्मा विदेश के किसी शख्स के साथ नहीं, बल्कि एक भारतीय के साथ ही हुआ है। कर्नाटक (Karnataka) की राजधानी बेंगलुरु (Benguluru) में रहने वाले अरुण कुमार वाटक्के कोरोथ (Arun Kumar Vatakke Koroth) ने सोचा भी नहीं होगा कि रातोंरात उसकी किस्मत चमक जाएगी और वह करोड़पति बन जाएगा। पर उसके साथ ऐसा ही हुआ और वो भी घर बैठे।