ईरान ( Iran ) में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है और इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। चीन से बाहर ईरान में सबसे अधिक मौत हुई है। अभी तक ईरान में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह तक इसकी पुष्टि हुई थी, लेकिन शाम तक ये खबर आई की वायरस की वजह से ईरान में 50 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ईरान की अर्धसरकारी न्यूज एजेंसी इलना ने सोमवार को कहा कि देश के क्योम शहर में कोरोना के चलते 50 लोगों की मौत हो गई है।