25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Gulf / यूएई में रहने वाली भारतीय की लगी 14 करोड़ की लॉटरी, अब कराएंगे दोस्त का इलाज

यूएई में रहने वाली भारतीय की लगी 14 करोड़ की लॉटरी, अब कराएंगे दोस्त का इलाज

मय्याला उन आव्रजकों की लंबी सूची में शामिल हुए हैं, जो प्रसिद्ध लॉटरी ड्रॉ में बाजी लगाने के बाद रातोंरात करोड़पति बने हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 4 Oct 2018, 9:56 PM IST

Indian immigrant

यूएई में रहने वाली भारतीय की लगी 14 करोड़ की लॉटरी, अब कराएंगे दोस्त का इलाज

अबु धाबी: एक भारतीय आव्रजक ने अबु धाबी में 70 लाख दिरहम (लगभग 14 करोड़) का जैकपॉट जीता है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के रहने वाले मोहम्मद कुन्ही मय्याला फिलहाल राजधानी में एक सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। कुन्ही मय्याला को अबु धाबी के 'सुपर 7 सीरिज' ड्रॉ में बुधवार को बिग टिकट का नया विजेता घोषित किया गया।

मय्याला उन आव्रजकों की लंबी सूची में शामिल हुए हैं, जो प्रसिद्ध लॉटरी ड्रॉ में बाजी लगाने के बाद रातोंरात करोड़पति बने हैं। उन्होंने कहा कि लॉटरी आयोजकों की ओर से कॉल आने पर वह भौंचक्के रह गए और शुरुआत में उन्हें लगा कोई मजाक कर रहा है।

मय्याला ने कहा कि मैं इस विश्वास नहीं कर सका। मुझे लगा किसी ने झूठा कॉल किया है लेकिन यह मेरा भाग्यशाली दिन था। उन्होंने कहा कि वह इस राशि के एक हिस्से का प्रयोग अपने दोस्त के इलाज के लिए खर्च करेंगे, जिसकी किडनी खराब हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह बाकी के पैसे को केरल के अपने घर की मरम्मत और व्यापार शुरू करने में खर्च करेंगे।