मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश गुप्ता को 10 लाख कैश और 40 लाख रुपये का सोना से भरा एक बैग मिला, जिसे उन्होंने पुलिस को लौटा दिया। रितेश के इस ईमानदारी को लिए UAE पुलिस ने उन्हें सम्मानित किया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि रितेश को 10,28,580 रुपयों और सोनों से भरा बैग मिला था। दुबई में रहने वाले रितेश ने यह बैग अविलंब पुलिस को लौटा दिया। इसके बाद पुलिस ने रितेश की उसकी ईमानदारी की तारीफ करते हुए उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण-पत्र दिया।