19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / यूएई की राजकुमारी ने भारत में तबलीगी जमात की आलोचना पर जताई आपत्ति, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद दिलाई

यूएई की राजकुमारी ने भारत में तबलीगी जमात की आलोचना पर जताई आपत्ति, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद दिलाई

Highlights कहा, गांधी सभी लोगों के अधिकारों और गरिमा के लिए बेखौफ होकर अभियान चलाते थे। राजकुमारी के इन बयानों की सोशल मीडिया जमकर तारीफ हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 21 Apr 2020, 1:46 PM IST

uae princess

दुबई। भारत में बड़ी संख्या में तबलीगी जमात के सदस्यों के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया में तबलीगी जमात के सदस्यों के व्यवहार को लेकर उन पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच खाड़ी के देश संयुक्त अरब अमीरात की राजकुमारी हेंद अल कासिमी ने इस तरह के ट्वीट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद दिलाई है।

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमरीका में बाहरी लोगों को बसने पर लगाई अस्थाई रोक

दरअसल गुरुवार को प्रिंसेस हेंद अल कासिमी ने एक ट्विटर यूजर के ट्वीट को 'इस्‍लामोफोबिक ट्वीट' बताया। इस यूजर ने आरोप लगाया था कि भारत में कोरोना वायरस संकट के लिए तबलीगी जमात के लोग जिम्‍मेदार हैं। इस दौरान यूजर ने मुसलमानों पर भी कई आपत्तिजनक ट्वीट किए। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि दुबई जैसे शहर को भी हिंदुओं ने बनाया था। बाद में यह ट्वीट हटा लिए गए।

इसके बाद राजकुमारी ने लिखा, 'गांधी सभी लोगों के अधिकारों और गरिमा के लिए बेखौफ होकर अभियान चलाते थे। उन्‍होंने लोगों के दिल और दिमाग को जीतने के लिए लगातार अहिंसा को बढ़ावा दिया। इसने पूरी दुनिया पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी।' राजकुमारी के इन बयानों की सोशल मीडिया जमकर तारीफ हो रही है।

गौरतलब है कि प्रिंसेस हेंद का जन्‍म‍ संयुक्‍त अरब अमीरात में हुआ था। उनके पिता डॉक्‍टर और एक स्‍कूल में प्रिसिंपल थे। उन्होंने कई विषयों में अपनी पढ़ाई पूरी की है। आर्किटेक्‍ट, मैनेजमेंट, मार्केटिंग और मीडिया जैसे विषयों में पढ़ाई की है। वह लाइफ स्‍टाइल मैगजीन में संपादक रह चुकी हैं। राजकुमारी हेंद ने वर्ष 2006 में कतर के राजकुमार अल थानी से शादी रचाई थी। हालांकि बाद में उनकी शादी टूट गई। अपने बेटे को पति से वापस लेने के लिए राजकुमारी हेंद अब जद्दोजहज कर रही हैं।