साफ है कि अब अगले आदेश तक कोई भी विदेशी नागरिक अमरीका का नागरिक नहीं बन पाएगा और ना ही इसके लिए आवेदन कर पाएगा। दुनियाभर से लोग अमरीका में नौकरी और बिजनेस के लिए जाते हैं। कुछ वक्त के बाद वहां पर ही नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं। लैटिन अमरीका, यूरोप से बड़ी संख्या में लोग अमरीका जाते हैं। सबसे बड़ी संख्या भारत से आने वाले लोगों की है। इसके अलावा कई अन्य एशियाई देशों से भी इनकी संख्या में बढ़ोतरी होती है। डोनाल्ड ट्रंप ने अब किसी भी तरह के इमिग्रेशन पर रोक लगा दी है, हालांकि ये रोक अभी अस्थाई रूप से लगाई गई है।