तेहरान ( Tehran ) के मार्गदर्शन न्यायालय जो कि सांस्कृतिक अपराधों और सामाजिक और नैतिक भ्रष्टाचार को सुलझाता है, ने तेहरान के नागरिकों को निर्दिष्ट फोन नंबर को टेक्स करके 'अनैतिक व्यवहार' के मामलों की रिपोर्ट करने के लिए कहा है। इस कोर्ट के जज मोहम्मद मेहदी हजमोहमदी ने न्यायपालिका के मिजान को बताया कि लोग मानदंडों को तोड़ने वालों की रिपोर्ट करना चाहते हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि कैसे ... हमने सार्वजनिक अनैतिक कार्यों के मामलों से निपटने में तेजी लाने का फैसला किया है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि लोग कारों में हिजाब को उतारने, समूह में डांस की मेजबानी करने या अनैतिक सामग्री इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वालों की शिकायत कर सकते हैं। ईरान के इस्लामिक ड्रेस कोड के मुताबिक, जहां शराब बैन है वहां महिलाएं केवल सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा, हाथ और पैर दिखा सकती हैं, और उन्हें मामूली रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 2012 में सरकार ने सरकार ने कैफे को आदेश दिया था कि वे सीसीटीवी कैमरा लगाएं और ग्राहकों के व्यवहार की निगरानी करें। जबकि कुछ मालिकों ने इसके बजाय अपने दरवाजे बंद करने का विकल्प चुना।