20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Gulf / ईरान: कासिम सुलेमानी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, अमरीका-इजरायल के खिलाफ लगे नारे

ईरान: कासिम सुलेमानी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, अमरीका-इजरायल के खिलाफ लगे नारे

Qasem Soleimani को अंतिम विदाई देने के दौरान अमरीका-इजरायल के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी अयातुल्ला अली खामनेई ( Ayatollah ali khamnai ) ने सुलेमानी के ताबूत पर आखिरी नमाज पढ़ी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 7 Jan 2020, 8:35 AM IST

funeral of Qasem soleimani

funeral of Qasem soleimani

तेहरान। अमरीकी हवाई हमले ( us air strike ) में बगदाद में मारे गए ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी ( Qasem Soleimani ) को सोमवार को अंतिम विदाई ( Last Tribute ) दी गई। सुलेमानी को अंतिम विदाई देने तेहरान में पूरा जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस दौरान लोगों ने अमरीका ( America ) और इजरायल ( Israel ) के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ईरानी लोग हाथों पर प्लेकार्ड और झंडे लेकर पहुंचे थे। सब ने सुलेमानी के समर्थन में नारे लगाए।

सुलेमानी की बेटी का प्रण, कहा- पिता का बलिदान बेकार नहीं जाएगा, अमरीका को भुगतना होगा अंजाम

बता दें कि सुलेमानी ईरान में काफी लोकप्रिय थी और सरकार के साथ ही लोगों के बीच उनका दर्जा काफी खास था। यही कारण है कि सुलेमानी की अंतिम यात्रा में ईरान के साथ-साथ इराक और लेबनान के लोग भी अपने-अपने देश के झंडा लेकर पहुंचे थे।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोगों ने अमरीका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से बदला लेने की मांग की।

अयातुल्ला खामनेई के छलके आंसू

कासिम सुलेमानी को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान के कई सर्वोच्च नेता और अधिकारी पहुंचे। इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ( Ayatollah ali khamnai ) ने सुलेमानी के ताबूत पर आखिरी नमाज पढ़ी। इस दौरान खामनेई काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

सोमवार को तेहरान में कासिम सुलेमानी को विदाई देने पूरा जनसैलाब उमड़ा। एएफपी में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, 'तेहरान यूनिवर्सिटी में सुलेमानी के आखिरी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय निवासी अपने कमांडर के पोस्टर लेकर आए और जोर-जोर से नारे भी लगाए।'

अमरीका को भुगतना पड़ेगा अंजाम: जेनाब

इससे पहले कासिम सुलेमानी की बेटी जेनाब सुलेमानी ( Zeinab Soleimani ) ने सोमवार को तेहरान में उनके अंतिम संस्कार के दौरान एक बड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीका और उसके सहयोगी इजरायल को उनके पिता की मौत के लिए 'काले दिन' का सामना करना पड़ेगा।

राज्य टेलीविजन 'अल-मनार टीवी' पर प्रसारित एक कार्यक्रम में जेनब सुलेमानी ने कहा, 'सनकी ट्रंप (Crazy Trump), ऐसा मत सोचो कि मेरे पिता की मृत्यु के साथ सब कुछ खत्म हो गया है।'

सुलेमानी के मारे जाने के बाद सतर्क हुआ पाक, कहा-अपनी धरती से किसी तरह की कार्रवाई की अनुमति नहीं देंगे

इससे पहले जेनब ने कहा था कि उनके पिता की मौत उन्हें तोड़ नहीं पाई है.. अमरीका को यह जान और समझ ले कि उनका खून बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि हिजबुल्ला नेता हसन नस्त्रल्लाह उनके पिता की मौत का बदला लेंगे।

बता दें कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर जनरल कासिम सुलेमानी पर बगदाद एयरपोर्ट में हवाई हमला कराया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.