आपको बता दें कि इराक में ईरानी सैन्य कमांडर पर किए गए एयर स्ट्राइक ( Air Strike ) को लेकर इराक ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे गलत करार दिया। इराकी लोग अमरीका के विरोध में सड़को पर उतरे, तो वहीं सोमवार को इराक के आउटगोइंग पीएम अबदुल मेहदी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश में मौजूद विदेशी सेना को बाहर किया जाए। इसको लेकर बकायदा सदन में प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है।