2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद इराक ने अमरीकी राजनयिक को किया तलब

अमरीकी दूतावास ने ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामनेई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक प्रकाशन जारी किया गया था। शनिवार को इराक ने इसपर आपत्ति जताते हुए प्रकाशन को तुरंत हटाने को कहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 28 Apr 2019, 5:40 PM IST

ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामनेई

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद इराक ने अमरीकी राजनयिक को किया तलब

बगदाद। इराक ( iraq ) और अमरीका ( America ) के संबंधों में एक बार फिर से तनाव देखने को मिल रहा है। दरअसल रविवार को इराक के विदेश मंत्रालय ( foreign ministry ) ने बगदाद स्थित अमरीकी दूतावास के राजनयिक प्रभारी को तलब किया है। इराक ने यह कदम राजनयिक मानदंडों के लिए अपमानजनक माने जाने वाली टिप्पणियों को सोशल मीडिया ( social media ) पर कहने को लेकर उठाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अल-सहाफ ने सिन्हुआ एजेंसी को बताया कि चार्ज द अफेयर्स को इसलिए बुलाया गया 'क्योंकि देशों में राजनयिक मिशन के संचालन को नियंत्रित करने वाले राजनयिक मानदंडों और अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया गया है।'

अमरीका: शख्स ने सड़क पर पैदल जा रहे 8 लोगों को मुस्लिम समझ कर रौंदा, गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन का आरोप

बगदाद स्थित अमरीकी दूतावास ( american embassy ) ने ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामनेई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि उनके लोग गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं। इसके बाद राजनयिक को तलब किया गया। अल-सहाफ ने कहा, "इराक के एक पड़ोसी और उसके धार्मिक या राजनीतिक प्रतीकों के खिलाफ इराक में एक राजनयिक मिशन द्वारा प्रकाशन इराकी संविधान और इराकी विदेश नीति के सिद्धांतों के विपरीत है।" मंत्रालय ने देर रात शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, "प्रकाशन को तुरंत हटाया जाए और भविष्य में इस तरह के गलत प्रकाशन पर रोक लगाई जाए।"

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.