
तेहरान। इराक स्थित अमरीकी सैन्य बेस पर ईरानी मिसाइल हमले का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक के बाद एक मिसाइल दागते हुए देखा जा सकता है। ईरान ने दावा किया था कि 22 मिसाइल दागे गए हैं। इसमें 80 अमरीकी सैनिक मारे गए हैं। अमरीकी ड्रोन हमले में कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद ईरान ने यह कदम उठाया था।