2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेरिस-मुंबई फ्लाइट की ईरान में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

दुबई जाने से पहले फ्लाइट कई घंटे ईरान में रुकी रही एयरबस A340 पेरिस से मुंबई जा रहा था एयरलाइन ने कहा कि वेंटिलेशन सर्किट में आई थी खराबी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 9 May 2019, 1:39 PM IST

air France airbus to Mumbai

तेहरान। पेरिस से मुंबई आ रहे एक विमान की ईरान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लो कास्ट कॅरियर जुआन एयरलाइन्स के A340 एयरबस में आई कुछ खराबी के बाद उसे ईरान के इस्फ़हान शहर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह विमान लो-कॉस्ट कैरियर जुआन द्वारा दुबई के रास्ते पेरिस से मुंबई की उड़ान पर था। ईरान के मध्यवर्ती शहर इस्फ़हान में इसे उतरे जाने के बाद इसे तकनीकी टीम के हवाले कर दिया गया। फिलहाल विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ईरान के परमाणु समझौते से पीछे हटने पर भड़का अमरीका, नए प्रतिबंधों का ऐलान

पेरिस-मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

जुआन एयर ने एक बयान में कहा कि उड़ान AF218 के रूप में मुंबई जा रहा विमान विमान खराब वेंटिलेशन सर्किट के चलते ईरान के इस्फ़हान पर एहतियातन उतार लिया गया। ईरान की सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने यात्रियों को सेवाएं प्रदान की हैं। यह भी कहा गया है की सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर फ्रांस ने कहा कि विमान की स्थानीय रखरखाव टीमों द्वारा जांच की गई और उसके बाद विमान को दुबई के लिए रवाना कर दिया गया। दुबई में इसे अल मकतून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग करनी थी।

पाकिस्तान ने दिया पुरानी दोस्ती का हवाला, चीन ने किया लड़कियों की तस्करी मामले में मदद का ऐलान

सुरक्षित हैं सभी यात्री

एयर फ्रांस ने कहा कि वह जल्द से जल्द अन्य एयरलाइंस के माध्यम से यात्रियों को फिर से मुंबई के लिए रवाना करेगा। इससे पहले दिसंबर में नॉर्वे के एक बोइंग 737 मैक्स ने दुबई से ओस्लो के लिए उड़ान भरते समय ईरान में आपातकालीन लैंडिंग की। यात्री अगले दिन जाने में सक्षम थे, लेकिन नार्वे के जेट के मरम्मत के इंतजार में कई हफ्तों तक ईरान में रहे। कारण बताया गया कि तेहरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ लागू अमरीकी प्रतिबंधों के कारण ईरान के पास विमान की मरम्मत के लिए जरूरी साजो सामान का अभाव था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..