
नई दिल्ली. खाड़ी देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को यूएई से ओमान पहुंचे। वहां पहुचंने के बाद पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान कबूस बिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग सहित 8 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। भारत और ओमान के बीच काफी करीबी सामरिक संबंध है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच अभ्यास भी हुए हैं। ओमान भारतीय जहाजों को सुविधाएं प्रदान करता है। हमारे एयरोप्लेन को रिफ्यूलिंग की सुविधा भी देता है।