11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सऊदी अरब के प्रिंस खालिद बिन तलाल रिहा

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की आलोचना करने पर हिरासत में लिए गए सऊदी अरब के प्रिंस खालिद बिन तलाल रिहा।

less than 1 minute read
Google source verification

रियादः सऊदी अरब के एक प्रिंस खालिद बिन तलाल को प्रशासन ने रिहा कर दिया है। उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की आलोचना करने पर हिरासत में रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस खालिद बिन तलाल के रिश्तेदारों ने उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वह परिवार से मिलते देखा जा सकता है। प्रिंस खालिद की भतीजी प्रिंसिज रीम बिन्त ने परिवार के साथ उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, "अल्लाह का शुक्र है कि आप सुरक्षित हैं।" अन्य संबंधियों द्वारा साझा तस्वीरों में प्रिंस अपने बेटे को प्यार करते नजर आ रहे हैं जो कई सालों से कोमा में है।

200 से ज़्यादा लोग हुए थे गिरफ्तार
खालिद सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल्लाजीज अल सऊद के भतीजे हैं और वह लगभग एक साल तक हिरासत में थे। सऊदी सरकार ने प्रिंस को हिरासत में लिए जाने और अब उनकी रिहाई के कारणों पर कोई सफाई नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 200 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें खालिद बिन तलाल समेत कई मंत्री और कारोबारी शामिल थे। बताया जाता है कि ये गिरफ्तारी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए की गई थी।