8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमन में सऊदी अरब ने कराया हवाई हमला, जान बचा कर भाग रहे 17 की मौत

शनिवार को ये हवाई हमले मसबराह में बसों पर किए गए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

Oct 14, 2018

saudi arab air strike at yemen school bus

यमन में सऊदी अरब ने कराया हवाई हमला, जान बचा कर भाग रहे 17 की मौत

सना। यमन पर हवाई हमले की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ये हमला सुरक्षा नाके के पास सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने किया। दो बसों पर निशाना बनाकर किए गए इस हवाई हमले में युद्धग्रस्त तटीय शहर हुदयदाह से भागे 17 यात्री मारे गए।

घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया

शनिवार को ये हवाई हमले मसबराह में बसों पर किए गए। वहीं एक अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर मीडिया को बताया, 'मरने वालों में अधिकतर महिलाएं व बच्चे हैं।' उन्होंने कहा कि 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है

हौती की एक समाचार एजेंसी ने इन हवाई हमलों की जानकारी दी। हालांकि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हमलों की रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है। लेकिन साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दरअसल घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जान बचाकर भागने के चक्कर में थे पीड़ित

एक समाचार एजेंसी से प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले के पीड़ित युद्धग्रस्त तटीय शहर से भागने की कोशिश में थे, जहां सऊदी गठबंधन के साथ सहयोगी सेनाएं जून से विद्रोहियों को मिटाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि हुदयदाह तट नागरिकों के भोजन की आपूर्ति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। देश के सभी आयातों का 80 प्रतिशत इसी बंदरगाह के माध्यम से देश में प्रवेश करता है।