30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी अरब सरकार ने अपने नागरिकों को दी चेतावनी, ‘रेड लिस्ट’ वाले देशों में जाने पर लगेगा तीन साल का प्रतिबंध

मंत्रालय के अनुसार अगर कोई भी इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उनकी वापसी कानूनी दायरे के साथ भारी दंड के आधीन होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 28 Jul 2021, 10:17 PM IST

flight

रिआद। सऊदी अरब कोरोना वायरस और इसके नए रूपों के प्रसार को रोकन के लिए सख्त कदम उठा सकता है। इसके तहत भारत सहित 'रेड लिस्ट' देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों पर तीन वर्ष तक का यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

सऊदी के आंतरिक मंत्रालय का कहना है मार्च 2020 के बाद मई में पहली बार यात्रा में कुछ छूट दी गई थी। इस दौरान यात्रा नियमों का उल्लंघन किया गया था। मंत्रालय के अनुसार अगर कोई भी इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उनकी वापसी कानूनी दायरे के साथ भारी दंड के आधीन होगी। इसके साथ तीन साल के लिए यात्रा प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: विकीलीक्स के संस्थापक की बढ़ीं मुश्किलें, इक्वाडोर ने रद्द की जूलियन असांजे की नागरिकता

सऊदी ने इन देशों को किया शामिल

सऊदी अरब ने भारत, अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, वियतनाम समेत कई देशों की यात्रा या पारगमन पर प्रतिबंध लगाया है। अधिकारियों के अनुसार आंतरिक मंत्रालय इस बात पर जोर दे रहा है कि नागरिकों को अभी भी रेड लिस्ट में शामिल देशों में बिना आदेश के जाने की इजाजत नहीं है। करीब तीन करोड़ की आबादी वाले सबसे बड़े खाड़ी राज्य द किंगडम में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1,379 नए मामले दर्ज करे गए हैं। इससे देश में अब कोरोना वायरस के कुल 520,774 मामले पाए गए हैं। वहीं 8,189 मौतें हुईं।