30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकीलीक्स के संस्थापक की बढ़ीं मुश्किलें, इक्वाडोर ने रद्द की जूलियन असांजे की नागरिकता

इस वक्त असांजे ब्रिटेन (Britain) की जेल में बंद हैं। इक्वाडोर की न्याय प्रणाली ने दक्षिण अमरीकी देश के विदेश मंत्रालय को इस बारे में सूचित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 28 Jul 2021, 9:30 PM IST

julian assange

julian assange

क्विटो। विकीलीक्स (WikiLeaks) के संस्थापक जूलियन असांजे (Julian Assange) की नागरिकता (Citizenship Revokes) इक्वाडोर (Ecuador) ने रद्द कर दी है। इस वक्त असांजे ब्रिटेन (Britain) की जेल में बंद हैं। इक्वाडोर की न्याय प्रणाली ने दक्षिण अमरीकी देश के विदेश मंत्रालय को इस बारे में सूचित किया।

ये भी पढ़ें: अमरीका में दोबारा से बढ़ने लगे कोरोना वायरस के मामले, वैक्सीनेट हो चुके लोगों को भी लगाना होगा मास्क

असांजे की नागरिकता पत्र में कई विसंगतियों को लेकर इक्वाडोर के अफसरों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग हस्ताक्षर, दस्तावेजों में कई तरह की खामियां पाई गई हैं। ऐसे में उनकी नागरिकता खत्म कर दी गई। असांजे के वकील कार्लोस पोवेडा (Carlos Poveda) ने कहा कि बिना सही प्रक्रिया के फैसला लिया गया है। असांजे को मामले में पेश होने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में अदालत में अपील किया जाएगा।

निर्णय के विस्तार के लिए अपील होगी दायर

कार्लोस पोवेडा के अनुसार जिस तारीख को असांजे का हवाला दिया गया था। वह अपनी स्वतंत्रता से वंचित थे और उनकी सेहत ठीक नहीं थी। पोवेडा के अनुसार वह निर्णय के विस्तार और स्पष्टीकरण के लिए अपील दायर करेंगे। वकील के अनुसार राष्ट्रीयता के महत्व से अधिक, यह अधिकारों का सम्मान करने और राष्ट्रीयता वापस लेने में उचित प्रक्रिया का पालन करने का मामला है।

2018 में दी गई थी नागरिकता

असांजे को जनवरी 2018 में इक्वाडोर की नागरिकता प्राप्त हुई थी। उस समय राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो की सरकार द्वारा उन्हें लंदन में अपने दूतावास से बाहर निकालने के लिए एक असफल प्रयास किया गया। इसके बाद ही उन्हें नागरिकता दी गई। अदालत ने सोमवार को इस फैसले को रद्द कर दिया। इक्वाडोर के विदेश मंत्रालय के अनुसार कोर्ट ने बीती सरकार के दौरान हुए मामले में स्वतंत्र रूप से काम किया है। साथ ही उचित प्रक्रिया का पालन कर कदम उठाया।

ये भी पढ़ें:घर के आंगन में मिला दुनिया का सबसे बड़ा नीलम पत्थर, वजन और कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

2019 में हुए थे गिरफ्तार

50 साल के असांजे लंदन की उच्च सुरक्षा वाली बेलमर्श जेल में कैद हैं। उन्हें 2019 में गिरफ्तार करा गया था। असांजे ने इक्वाडोर के लंदन दूतावास में सात साल बिताए। असांजे को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों का सामना करने के लिए स्वीडन प्रत्यर्पित किया जाना था। मगर वे इससे पहले 2012 में दूतावास से भाग गए। इस दौरान असांजे ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करा है।