30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में दोबारा से बढ़ने लगे कोरोना वायरस के मामले, वैक्सीनेट हो चुके लोगों को भी लगाना होगा मास्क

अमरीका में बीते एक दिन में करीब 60 हजार नए मामले सामने आए हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (CDC) डायरेक्टर रोशेल वेलेंस्की ने मीडिया से बातचीत के दौरान मास्क पर लिए फैसले के बारे में बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 28 Jul 2021, 6:13 PM IST

Coronavirus in America

Coronavirus in America

वॉशिंगटन। अमरीका (America) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दोबारा से मामले बढ़ने लगे हैं। कोरोना का डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रहा है। यहां पर एक दिन में करीब 60 हजार नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में ज्यादा खतरे वाले क्षेत्रों में वैक्सीनेट हो चुके लोगों को दोबारा से मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: घर के आंगन में मिला दुनिया का सबसे बड़ा नीलम पत्थर, वजन और कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

संक्रमितों का बड़ा आंकड़ा

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (CDC) डायरेक्टर रोशेल वेलेंस्की ने मीडिया से बातचीत के दौरान मास्क पर लिए फैसले के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वैक्सीन असरदार है, लेकिन कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के कारण आगे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अमरीका में बीते कई दिनों से कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 61,581 नए मामले सामने आए हैं। ये दुनिया के किसी भी देश में मिले संक्रमितों का बड़ा आंकड़ा है।

इससे पहले CDC ने मई माह में वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए मास्क की जरूरत को खत्म करने की घोषणा की थी। हालांकि, CDC ने लोगों से अपील करी कि वे सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करते समय मास्क को लगाएं।

ये भी पढ़ें: Corona Vaccine: इंजेक्शन की जगह Inhaler या Pill के जरिए दिया जा सकेगा टीका! जानिए क्या है तैयारी

विश्व में अब तक 19.60 करोड़ मामले

दुनिया में अब तक 19.60 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इनमें से 41.93 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 17.76 करोड़ लोगों ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। यहां पर 1.41 करोड़ लोगों का इलाज जारी है। इस दौरान 1.40 करोड़ लोगों में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण मिले हैं। इस दौरान 85,932 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।