रिपोर्ट के अनुसार सिम कार्ड की मदद से अंतराष्ट्रीय फोन कॉल्स और टेक्स्ट संदेश निशुल्क भेजे जा सकेंगे। इस कार्ड को कहीं से भी रिचार्ज कराया जा सकेगा। इससे पर्यटकों को अपने परिजनों और नजदीकियों से बातचीत करने की सुविधा प्राप्त होगी। सरकार का मनना है कि यूएई में एशियाई पर्यटकों को लुभाने के लिए इस तरह सेवाएं देने से देश को काफी फायदा हो सकता है।