ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसावी के अनुसार ब्रिटेन के राजदूत रॉबर्ट मैकेयर को इस मामले में तलब कर लिया गया है। मौसावी ने कहा कि यह कार्रवाई बताती है कि ब्रिटेन भी अमरीका की तर्ज पर ही काम कर रहा है। उधर, अमरीकी एनएसए जॉन बोल्टन ने ईरान जहाज के जब्त होने जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस कार्रवाई को सही दिशा में लिया कदम बताया है।