2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगान शांति वार्ता के लिए कतर में सातवें दौर की बैठक, खत्म होगी 18 साल पुरानी जंग!

कतर में सातवें दौर की अफगान-अमरीका शांति वार्ता दोनो पक्षों को 18 सालों से जारी संघर्ष के खत्म होने की उम्मीद
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 29 Jun 2019, 6:44 PM IST

Afghan Peace Talks

वाशिंगटन।अमरीका और तालिबान के बीच नए सिरे से शांति वार्ता ( Afghan Taliban peace talks ) शुरू होने वाली है। शनिवार को कतर ( Qatar ) में सातवें दौर की वार्ता की जाएगी। इसमें अमरीकी मध्यस्थ और तालिबान के इस्लामिक नेता शांति स्थापना को लेकर बातचीत करेंगे। दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय से इस बारे में जानकारी मिली।

खत्म होगी 18 सालों से जारी लड़ाई?

कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने बताया कि शनिवार सुबह अमरीका के शांति दूत जलमै खलीलजाद के साथ बातचीत शुरू होगी। बता दें कि इस वार्ता से पहले अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ( us foreign secretary mike pompeo ) ने एक बयान में उम्मीद जताई थी कि एक सितंबर तक अफगान शांति समझौता हो जाएगा। वहीं, अमरीकी अधिकारी ने इसे 'मेक ऑर ब्रेक मोमेंट' बताया। इस वार्ता से बीते 18 सालों से चल रही लड़ाई खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अफगानिस्तान शांति वार्ता में कितनी अहम है पाकिस्तान की भूमिका

'यह महत्वपूर्ण बैठकों में से एक': तालिबानी नेता

इस बैठक के दौरान US और तालिबान अधिकारी अफगानिस्तान से अमरीकी सेना को वापस लाने का समय भी निर्धारित कर सकते हैं। एक अमरीकी अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को उम्मीद है कि बैठक कारगर साबित होगा और इसका इच्छा अनुरूप परिणाम निकलेगा। वहीं, नाम न बताने की शर्त पर कतर के एक वरिष्ठ तालिबानी नेता ने कहा, 'यह महत्वपूर्ण बैठकों में से एक है। अगर इस बार हम अफगान संघर्ष के लिए कोई हल निकालने में नाकाम होते हैं तो हम चुने हुए अमरीकी प्रतिनिधियों से बातचीत करना चाहेंगे।'

अफगान शांति वार्ता से किसको, कितना फायदा, आखिर तालिबान से क्या बात कर रहा है अमरीका ?

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..