2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान के रुख से सहमा अमरीका, सरकारी कर्मचारियों को इराक छोड़ने का आदेश

अमरीकी विदेश विभाग ने जारी किया आदेश विदेश विभाग ने नागरिकों से भी की इराक छोड़ने की अपील इराक में वीजा सेवाएं अस्थाई रूप से बंद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 15 May 2019, 7:23 PM IST

war ships in gulf

वाशिंगटन। ईरान से दिन-ब-दिन बढ़ते तनाव के मद्देनजर अमरीका ने एक बड़ा फैसला किया है। इराक में अमरीकी दूतावास का कहना है कि विदेश विभाग ने सभी गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों को तुरंत इराक छोड़ने का आदेश दिया है। अमरीकी विदेश विभाग ने बुधवार को इराक स्थित सभी गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। बगदाद में अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा है कि बग़दाद और एरबिल के दूतावासों में रह रहे सभी गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारी तुरंत देश छोड़ दें।

क्या वाकई खाड़ी में सवा लाख सैनिकों को भेजेगा अमरीका? ईरान ने कहा- आओ इंतजार कर रहे हैं

अमरीकी सरकार का बड़ा फैसला

बगदाद में दूतावास और एरबिल में अमरीकी वाणिज्य दूतावास का हवाला देते हुए यह कहा गया है कि दोनों जगहों पर सामान्य वीज़ा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा। अमरीकी विदेश विभाग ने बग़दाद स्थित दूतावास के जरिये यह संदेश दिया है कि इराक में अमरीकी नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की उसकी सीमित क्षमता है। प्रभावित लोगों को भी सलाह दी गई है कि वो जितनी जल्दी हो सके बगदाद से प्रस्थान कर दें।

कहीं इराक न बन जाए ईरान, दूसरे गल्फ वॉर की ओर बढ़ा अमरीका!

खाड़ी में बढ़ते तनाव के मद्देनजर लिया फैसला

अमरीका ने इस कदम के जरिये इस बात का संकेत दिया है वह खाड़ी में जारी गतिरोध को गंभीरता से रहा है। आपको बता दें कि बीते 15 दिनों से अमरीका और ईरान के बीच गतिरोध अपने चरम पर पहुंच चुका है। सऊदी अरब के तेल टैंकरों पर हमलों के बाद अमरीका और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..