29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात करोड़ रुपए की 250 बीघा जमीन को कब्जेधारियों से कराई मुक्त

-चलवाई जेसीबी, कलेक्टर और एसपी पहुंचे मौके पर, अतिक्रमण से मुक्त जमीन पर बनेगा तालाब
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Praveen Mishra

•

Updated: 25 Jul 2021, 1:42 AM IST

सात करोड़ रुपए की 250 बीघा जमीन को कब्जेधारियों से कराई मुक्त

सात करोड़ रुपए की 250 बीघा जमीन को कब्जेधारियों से कराई मुक्त

गुना।राघौगढ़ तहसील के ग्राम बेलका में 37 लोगों ने लगभग सात करोड़ रुपए की 250 बीघा जमीन कब्जा कर लिया था, इस जमीन से प्रशासन की एक टीम ने अतिक्रमण ही नहीं बताया बल्कि उस जमीन पर पुन: कब्जा न हो इसके लिए कलेक्टर के आदेश पर ग्राम पंचायत बेलका को तालाब बनाने या पौधारोपण कराने के लिए प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा भी मौजूद थे।
तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा एवं नायब तहसीलदार अनुकृति मिश्रा ने राजस्व दल एवं पुलिस थाना विजयपुर के थाना प्रभारी उमेश मिश्रा तथा पुलिस बल के साथ ग्राम बेलका जाकर ग्राम बेलका प.ह.न.7 की शासकीय चरनोई भूमि सर्वे क्रमांक 238.1 रकबा 30.990 हेक्टेयर भूमि ग्राम बेलका के कुल 37 कृषकों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया था, को जेसीबी मशीन एवं दो ट्रेक्टरों की सहायता से हटवाया गया।
ग्राम बेलका के कृषकों को जिन्होंने चरनाई भूमि को बांगड़ लगाकर पत्थरों की बाड़ लगाकर तथा कुछ कृषकों द्वारा फसल बोकर अतिक्रमण किया था। अतिक्रमण की कार्यवाही के पूर्व विधिवत न्यायालय तहसीलदार में धारा 248 के प्रकरण दर्ज कर नोटिस तामील कराये गए। विधिवत सभी 37 कृषकों पर न्यायालय तहसीलदार द्वारा जुर्माना अधिरोपित कर बेदखली की कार्यवाही की गयी।
मौके पर उपस्थित सभी अवैध अतिक्रमणकारी कृषकों ने सहमति से ग्राम बेलका की उक्त चरनोई भूमि लगभग 250 बीघा को मुक्त कर दिया तथा मौके पर ही बोई गयी मूंग की फसल को ट्रैक्टर एवं जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया तथा पत्थरों की बागड़ लगाकर रोकी गयी भूमि को बागड़ हटाकर मुक्त करवाया गया।