30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान जयंती के ​दिन टेकरी मंदिर जाने से पहले रुट चार्ट समझ लें

किस रास्ते से जाना है, वाहन कहां पार्क करना है, वापसी रास्ता कौनसा है टेकरी धाम पर वाहनों के आने जाने से लेकर पार्किंग की यह रहेगी सुविधा ट्रेफिक जाम की समस्या से श्रद्धालुओं को बचाने पुलिस ने बनाया रूट प्लान 16 अप्रेल को है श्री हनुमान जन्मोत्सव
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Narendra Kushwah

•

Updated: 15 Apr 2022, 1:42 AM IST

हनुमान जयंती के ​दिन टेकरी मंदिर जाने से  पहले रुट चार्ट समझ लें

हनुमान जयंती के ​दिन टेकरी मंदिर जाने से पहले रुट चार्ट समझ लें

गुना. शहर के प्रसिद्ध टेकरी सरकार हनुमान मंदिर पर 16 अप्रेल को जिले का सबसे बड़ा आयोजन श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर होने जा रहा है। जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं।
उल्लेखनीय है कि गुना जिला मुख्यालय स्थित हनुमान टेकरी मंदिर पर कोरोना के दो वर्षों के अंतराल उपरांत विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान गुना जिले के अतिरिक्त आसपास के कई जिलों से लाखों की तादाद में श्रृद्धालु हनुमान टेकरी पहुंचकर दर्शन करने जाते हैं । इस दौरान किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार हनुमान टेकरी मंदिर, मेला परिसर सहित शहर से मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों पर कड़ी पुलिस व्यवस्था लगाई गई है। साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह 4 से रात 12 बजे तक यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व सरल बनाने के लिए अलग-अलग मार्ग व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
-

टेकरी मंदिर जाने से पहले समझें रुट चार्ट
जो श्रद्धालु वाहनों से टेकरी मंदिर जाएंगे, वह शास्त्री पार्क, बैजू चौराहा, सोनी कॉलोनी, आशीर्वाद अस्पताल तिराहा, मरघटशाला तिराहा एवं बूढे बालाजी होते हुए पहुंचेंगे ।
-
हनुमान टेकरी मंदिर से वापस शहर में आने के लिए बूढ़े बालाजी, मरघट शाला तिराहा, हनुमंता मंदिर, ख्यावदा चौराहा, बोहरा मस्जिद, भगतसिंह चौक, अस्पताल गेट से शास्त्री पार्क/ लक्ष्मीगंज होते हुए शहर में वापस आएंगे । इसके अलावा आसमानी माता मंदिर, जैन मंदिर, बताशा गली, निचला बाजार रपटा होते हुए भी शहर में आ सकेंगे ।
-
म्याना, नानाखेड़ी दो खंबे की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बायपास मार्ग सुलभ रहेगा। यहाँ से आने वाले वाहन बायपास मार्ग होते हुए हनुमान टेकरी मंदिर के पास बायपास पुल पार करने के बाद दाहिनी ओर बने पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क कर मंदिर पहुंच सकेंगे ।
-
राघौगढ़, रुठियाई व टोल नाका तरफ से आने वाले श्रद्धालु शहर में एंट्री किए बिना सीधे बाईपास से होते हुए हनुमान टेकरी मंदिर के पास बाईपास पुल के पूर्व बायीं ओर बनी पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क कर मंदिर पहुंच सकेंगे ।
-
वाहनों का डायवर्सन
चार पहिया हल्के वाहन जो भोपाल, इंदौर की तरफ से आकर शिवपुरी, ग्वालियर की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें आवश्यकता पड़ने पर (बायपास पर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में) बायपास रोड के स्थान पर टोल नाके से शहर में डायवर्ट कर चिंताहरण मंदिर, कुशमोदा चौकी, जज्जी बस स्टैंड, हनुमान चौराहा, नानाखेड़ी, दो खम्बा होते हुए डायवर्सन किया जाएगा ।
-
चार पहिया हल्के वाहन जो शिवपुरी, ग्वालियर की तरफ से आकर भोपाल, इंदौर की ओर जाना चाहते है, उन्हें आवश्यकता पड़ने पर (बायपास पर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में) बायपास रोड के स्थान पर दो खंभे से शहर में डायवर्ट कर नानाखेड़ी, हनुमान चौराहा, जज्जी बस स्टैंड, कुशमोदा चौकी, चिंताहरण मंदिर, टोल नाका होते हुए डायवर्सन किया जाएगा ।
-
गुना शहर से बूढ़े बालाजी होकर हनुमान टेकरी मंदिर जाने वाले चार पहिया हल्के वाहनों को हुसैन टेकरी ग्राउंड में पार्क किया जाएगा अथवा बूढ़े बालाजी मंदिर से हरिपुर रोड की ओर डायवर्ट कर बायपास ओवरब्रिज के बायी ओर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जावेंगा।
-
यह रहेगी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
हुसैन टेकरी ग्राउंड : शहर के अंदर से हनुमान टेकरी मंदिर जाने वाले चार पहिया वाहनों एवं ऑटो रिक्शा वाहनों को यहाँ पार्क कराया जाएगा। यहां से आगे केवल दो पहिया वाहन एवं पैदल श्रद्धालु ही मंदिर की ओर जा सकेंगे ।
-
बायपास पुल के पहले दो पार्किंग : इन दोनों पार्किंग स्थलों पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएंगी ।
-
बायपास पुल के बाद बायीं ओर पार्किंग : इस पार्किंग स्थल पर दो खंभे, टोल नाका एवं हरिपुर रोड से आने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ।
-
बायपास पुल के बाद दायी ओर पार्किंग : इस पार्किंग स्थल पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी।