25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना काला हिरण मामला- जानिये मुठभेड़ से लेकर सरकार के एक्शन तक का हर अपडेट

काले हिरण और मोर का शिकार करने वाले आरोपियों और पुलिस की मुठभेड़ में 3 पुलिस वालों की मौत के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लिया, शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि के साथ ही परिजनों में से किसी एक को शासकीय नौकरी देने की घोषणा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 14 May 2022, 5:58 PM IST

गुना काला हिरण मामला- जानिये मुठभेड़ से लेकर सरकार के एक्शन तक का हर अपडेट

गुना काला हिरण मामला- जानिये मुठभेड़ से लेकर सरकार के एक्शन तक का हर अपडेट

गुना. मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन क्षेत्र में स्थित सहरोक के जंगल में शनिवार अलसुबह काले हिरण मारकर ले जा रहे शिकारियों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई, इसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, इस घटना पर एक्शन लेते हुए प्रशासन ने महज 12 घंटे में ही आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया है। आईये जानते हैं अलसुबह हुई इस घटना से लेकर शाम तक एक के बाद एक क्या-क्या अपडेट रहे।

-शनिवार अलसुबह 3 से 4 बीच शिकारियों से मुठभेड़ हुई।
-मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, एक वाहन चालक घायल।

--मुठभेड़ में आरोपी नौशाद मेवाती मारा गया।

--सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने हाथ में गोली लगने के बाद भी किए कई फायर।

-इस घटना में सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम की मौत हो गई है।
-सीएम शिवराजसिंह ने दिया पुलिसकर्मियों को शहीद का दर्जा।
--घटना स्थल पर लेट पहुंचने के कारण सीएम ने ग्वालियर के आईजी अनिल शर्मा को हटाया।
-ग्वालियर के नए आईजी बनाए गए डी श्रीनिवास।
-सीएम ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सम्मान राशि देने का ऐलान।
-शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा देने की घोषणा।
-सीएम शिवराज बोले दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि इतिहास याद रखेगा।

--आरोपियों के पहचान होते ही पुलिस को फ्री हैंड कर दिया गया।
-प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाए।
--पुलिस ने 10 संदिग्धों को उठाया।
-प्रशासन ने 12 घंटे के अंदर मृतक शिकारी नौशाद के साथ तीन आरोपियों के घर पर भी चला बुलडोजर
-शिवराज बोले-सभी आरोपी शिकारियों की निशानदेही कर ली गई है।

-10 थानों के 100 से अधिक पुलिसकर्मी इस कार्रवाई में जुटे।
-राजकीय सम्मानों के साथ शहीदों का अंतिम संस्कार शुरू हुआ।
-गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अशोकनगर में शहीद राजकुमार का किया अंतिम संस्कार।
-शहीद नीरज भार्गव का गुना में अंतिम संस्कार हुआ।

-सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निकाह में परोसने के लिए हिरण और मोर का शिकार किया गया था।