
ब्रेकिंग न्यूज : एक साल से छेड़ रहा था दो बच्चों का पिता,ऑन द स्पाट दी सजा
गुना। बीते एक साल से बारहवीं क्लास में पढ़़ रही एक छात्रा अपने पड़ौस में रहने वाले दो बच्चों के पिता की छेडख़ानी से परेशान हो गई और शुक्रवार को सुबह के समय आरोपी युवक उस छात्रा के घर में छेडख़ानी करने की नीयत से घुस गया। छात्रा ने शोरगुल मचाया। इसी बीच छात्रा ने अपने परिजनों की मदद से युवक को सबक सिखाने के लिए ऑन द स्पॉट सजा दी उस युवक के पत्नी के सामने हाथ-पैर बांधे और छात्रा ने डंडों से जमकर पीटा, फिर उसके परिजनों ने उसे घसीटा। युवक की पत्नी उसे बचाने का प्रयास करती रही। काफी देर बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए, इसके बाद उसके हाथ-पैर दूसरे लोगों ने खोले।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटे हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर युवक के परिजनों ने पीडि़त छात्रा के घर पर उस समय धावा बोल दिया जब छात्रा को लेकर उसके एक-दो परिजन शिकायत करने कैंट पुलिस थाने आए थे। पीडि़त छात्रा के परिजन की महिलाओं ने दरवाजे बंद कर अपने आपको बचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंट पुलिस थानान्तर्गत पिपरौदा चौराहा पर रहने वाला अजय धाकड़ दो बच्चों का पिता है। उसके पड़ौस में रहने वाली साहू समाज की बारहवीं कक्षा की छात्रा को अजय बीते एक वर्ष से परेशान कर रहा था। छात्रा के परिजनों ने बताया कि हमने छेडख़ानी की दो बार रिपोर्ट कैंट पुलिस थाने में की थी। पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे युवक के हौंसले काफी बुलन्द हो गए थे, वह छात्रा के पीछे छेडख़ानी की नीयत से स्कूल तक जाता था। इसकी छात्रा ने अपने परिजनों से शिकायत की, युवक को समझाया, लेकिन उसकी समझ में नहीं आ रही थी। शुक्रवार को युवक उसके घर में जबरन घुस गया, जिसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों की मदद से सजा बतौर ऑन द स्पॉट उसके हाथ-पैर बांधे फिर पीटा, घसीटा। इसकी शिकायत करने गए छात्रा के परिजनों को कैंट थाना पुलिस ने थाने में बिठाल लिया है। खबर है कि पुलिस दोनों पक्षों पर मामला दर्ज करने की तैयारी में हैं।उधर मारपीट किए जाने आदि का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।
Updated on:
5 Feb 2022, 2:14 AM IST
Published on:
4 Feb 2022, 1:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.