16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! नमकीन के नाम पर परोसा जा रहा है धीमा जहर, सेहत पर खतरा

४२ डिग्री के तापमान पर भी नहीं पिघल रहा खराब पाम ऑयल, खुलेआम उपयोग किया जा रहा है प्रतिबंधित पाम ऑयल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 7 May 2018, 12:11 PM IST

slow poision, guna news, guna patrika, patrika bhopal, health problem, pam oil, summer hot, attention,

गुना। यदि आपको अपनी सेहत की जरा भी परवाह है, तो सावधान हो जाईए। क्योंकि बाजार में नमकीन के नाम पर आपको धीमा जहर परोसा जा रहा है। क्योंकि इस नमकीन को उस पाम तेल में तला जा रहा है, जिसके नुकसान को देखते हुए विदेशों में प्रतिबंधित किए जाने के बाद अब भारत में भी प्रतिबंधित किया जा चुका है।

अपने नमकीन की कीमतें कम करने के लिए चोरी-छिपे जिले में इस तेल का अच्छा-खासा उपयोग हो रहा है। क्योंकि बाजार में नमकीन की कीमतों में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए नमकीन निर्माता बेहिचक पाम आयल का प्रयोग कर रहे हैं। आमतौर पर पाम ऑयल ठंडों के मौसम में ही जमता था। लेकिन इन दिनों जो पाम आयल बाजार में आ रहा है, वह ४२ डिग्री के तापमान पर भी नहीं पिघल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि जिले में करीब एक दर्जन से अधिक नमकीन बनाने की फैक्ट्रियां हैं, जो शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जरूरत के मुताबिक नमकीन की आपूर्ति करती हैं। इसके अलावा नमकीन की एक बड़ी खेप इंदौर और उज्जैन से भी जिले में आती है, जो अलग-अलग नामों से अलग-अलग हिस्सों में नमकीन की बिक्री करती है। कुछ नमकीन निर्माताओं के मुताबिक बाजार में इन दिनों नमकीन के रेट ६० रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

जबकि उन्नत स्तर का नमकीन तैयार करने में ७५ से ८० रुपए प्रति किलो तक की लागत आती है। लगातार बढ़ती नमकीन फैक्ट्रियों के बीच जारी प्रतिस्पर्धा की जंग में प्रतिबंधित पाम ऑयल का उपयोग किया जा रहा है। क्योंकि यह बाजार में मिलने वाले अन्य तेलों के मुकाबले काफी सस्ता होता है और आसानी से ५० से ६० रुपए प्रति लीटर मिल जाता है। जबकि अन्य तेलों के रेट ७० रूपए से लेकर ९० रुपए प्रति लीटर के बीच मिल रहे हैं।

क्या होता है पाम ऑयल
बताया जाता है कि मूलत: विदेशों में तैयार होने वाला यह तेल ताड़ के पेड़ों से निकाला जाता है। अंग्रेजी में ताड़ को पाम कहा जाता है। लेकिन इस तेल से होने वाले नुकसान को देखते हुए इसे विदेशों में काफी पहले प्रतिबंधित किया जा चुका है। इसके बाद इस तेल का कारोबार करने वालों ने भारत की तरफ रुख किया। लेकिन भारत में भी इसे अब प्रतिबंधित किया गया है। फिर भी चोरी-छिपे इस तेल के टैंकर जिले में आ रहे
हैं। बताया जाता है कि शहर के कुछ कारोबारी इस तेल का बड़े पैमाने पर कारोबार कर रहे हैं।

कई जगह हो रहा व्यापार
बताया जाता है कि जिले में तीन कारोबारी करते हैं बड़े पैमाने पर इसका व्यापार एक दर्जन से अधिक नमकीन फैक्ट्रियों में नमकीन की लागत घटाने के लिए इस तेल का उपयोग किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक जिले में तीन ऐसे कारोबारी हैं, जो बड़े पैमाने पर हानिकारक पाम ऑयल का व्यापार करते हैं। इसके अलावा पड़ौसी जिले शिवपुरी से भी यह तेल बड़े पैमाने पर जिले में आता है। इन कारोबारियों की पकड़ इतनी तेज है कि जरा सी भनक लगते ही पाम ऑयल को गायब कर दिया जाता है।

पाम आयल से यह हैं नुकसान
अस्पताल में पदस्थ ईएण्डटी डा. रितेश कांसल के मुताबिक पाम ऑयल ताड़ के पेड़ से निकाला जाता है। यह तेल मूंगफली, सोयाबीन और सरसों की अपेक्षा काफी गाढ़ा होता है। जो शरीर में पहुंचने के बाद सीधे धमनियों में पहुंचकर उन्हें चोक कर देता है। इससे इसका इस्तेमाल करने वाले को हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। इस तेल में कैलोरी और फेट की मात्रा काफी अधिक होती है।

इससे मोटापा, कोलेस्ट्राल, डायबिटीज जैसी बीमारियां भी होती हैं। धमनियां चोक होने से हार्ट स्ट्रोक की आशंका भी हद तक बढ़ जाती है। इसीलिए विदेशों में तैयार होने वाले इस तेल को पहले विदेश में प्रतिबंधित किया गया और भारत में बढ़ते कारोबार और लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए इसे भारत में भी प्रतिबंधित किया है।