उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को दलवी कालोनी निवासी अरविंद गुप्ता के यहां दिन दहाड़े चोर एक करोड़ रुपए से अधिक के माल पर हाथ साफ कर गए थे। तभी से ये चोरी जिले भर में चर्चा का विषय है और पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। चोरों को पकडऩे के लिए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधायक ममता मीना, महेन्द्रसिंह सिसौदिया, नपाध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा भी पुलिस पर दवाब बना चुके हैं।