गुना. मोदी की आंधी में इस बार सिंधिया परिवार की सीट भी नहीं बची। 1957 से लगातार गुना-शिवपुरी से सिंधिया परिवार का कोई न कोई सदस्य प्रतिनिधित्व करता रहा है। इस दौरान पार्टी जरूर बदले, लेकिन उम्मीदवार सिंधिया परिवार का ही कोई न कोई सदस्य रहा है। 2014 में भी मोदी लहर के दौरान सिंधिया अपनी सीट बचाने में कामयाब हो गए थे।