
गुना@जावेद खान की रिपोर्ट…
श्रावण मास के आखिरी सोमवार के दिन जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। जो दोपहार 12.15 से शुरू हुआ और लंबे समय तक चलता रहा। इस दौरान सभी लोग बारिश का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। कोई बारिश में भीग कर, बारिश का मजा ले रहा था तो कोई तेज बारिश से बचने का प्रयास कर रहा था। तेज बारिश के चलते शहर के निचले इलाको में पानी भर गया। जिसके चलते लोग परेशान नजर आए।