2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई कार्यकारिणी बनीं, आईएएस ज्येष्ठा मैत्री का सम्मान

लीडर्स क्लब के अध्यक्ष बने अतुल, रश्मि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 4 May 2018, 11:35 AM IST

ias officer, guna news, patrika news, patrika bhopal, guna patrika, the leaders club,

गुना। द लीडर्स क्लब गुना के आगामी सत्र 2०18-19 के नवीन अध्यक्ष अतुल अग्रवाल और लेडी लीडर्स अध्यक्ष रश्मि शर्मा के नामों की घोषणा की। क्लब के पंचम पद हस्तांतरण एवं सम्मान समारोह के दौरान पहली आईएएस बनने वाली ज्येष्ठा मैत्री का क्लब द्वारा सम्मान किया गया। नई कार्यकारिणी ने सेवा की शपथ भी ली कि वे देश के लिए अपने स्थर पर सभी सफल प्रयाय करेंगी।

बीते दिवस एक कार्यक्रम में सत्र 2०17-18 के अध्यक्ष देवेश बिरथरे व लेडी लीडर्स अध्यक्ष पूजा सलूजा एवं सचिव गौरव गुप्ता एवं सचिव लेडी लीडर्स शैली तायल द्वारा वर्ष भर में उनके द्वारा किए गए। कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। सत्र 2०17-18 किए गए कार्यों में विशिष्ठ योगदान लिए अपनी टीम के सदस्यों को स मानित किया।

आगामी सत्र 2०18-19 के नवीन अध्यक्ष की घोषणा अतुल अग्रवाल एवं लेडी लीडर्स अध्यक्षा रश्मि शर्मा के रूप में संस्था के पूर्व अध्यक्ष रजनीश शर्मा द्वारा की गई। नवीन अध्यक्षों को पद एवं गोपनीयता की शपथ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन द्वारा विधिवत रूप से दिलाई गई। आगामी सत्र 2०18-19 की कार्यकारिणी की घोषणा अतुल अग्रवाल द्वारा की गई।

जिसमें संस्था सचिव के रूप में अवधेश रघुवंशी एवं कोषाध्यक्ष के रूप में अमित तायल को मनोनीत किया गया। लेडी लीडर्स सचिव रूबी विजयवर्गीय को बनाया है। इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा विशेष आमंत्रण पर गुना नगर से प्रथम बार चयनित हुईं आईएएस अधिकारी ज्येष्ठा मैत्री अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जिसमें संस्था द्वारा ज्येष्ठा मैत्री का सम्मान भी किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में सिविल सर्विसेज की तैयारी के संदर्भ में मार्गदर्शन भी दिया।

मैत्री ने बताया कि उन्हें अपनी परिक्षा के दौरान किस तरह की परेशानीयों से गुजरना पड़ा। किस तरह उन्होंने दिन रात एक करके सिर्फ पढ़ाई की। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन मनीष छाबड़ा ने किया एवं अंत में आभार नवीन सचिव अवधेश रघुवंशी ने व्यक्त किया।