30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री को किया ट्वीट, 18 + का वैक्सीनेशन में विफलता की जिम्मेदारी आप लेंगे या केंद्र सरकार पर आरोप लगाएंगे

तहसील स्तर पर ६ दिन बाद भी शुरू नही हो सका 18 + का वैक्सीनेशनपूर्व मंत्री व राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री को किया ट्वीट, कलेक्टर को भेजा पत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Praveen Mishra

•

Updated: 12 May 2021, 1:43 AM IST

जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री को किया ट्वीट, 18 + का वैक्सीनेशन में विफलता की जिम्मेदारी आप लेंगे या केंद्र सरकार पर आरोप लगाएंगे

जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री को किया ट्वीट, 18 + का वैक्सीनेशन में विफलता की जिम्मेदारी आप लेंगे या केंद्र सरकार पर आरोप लगाएंगे

गुना. तहसील स्तर पर 18 + लोगों का वेक्सीनेशन अब तक शुरू न होने का मामला पूर्व मंत्री व राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने उठाया है।उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट कर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि इस विफलता की जिम्मेदारी आप लेंगे या केंद्र सरकार पर आरोप लगाएंगे। यही नहीं कलेक्टर को भी पत्र भेजा है।
जिसमें जयवर्धन सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। लेकिन वैक्सीनेशन सेंटर की पर्याप्त व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी आ रही है।
जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री को किए ट्वीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषणा की गई थी कि पांच मई से १८ से ४४ वर्ष तक के लोगों का वैक्सीनेशन मध्यप्रदेश में शुरू किया जाएगा। इस संदर्भ में समाचार पत्रों में बड़े-बड़े विज्ञापन भी छपवाए गए थे। जिसकी कॉपी भी कलेक्टर को पत्र के साथ भेजी गई है। जयवर्धन सिंह के अनुसार सीएम की घोषणा के बावजूद आज तक गुना जिले के जिला अस्पताल के अलावा और कहीं पर भी १८ वर्ष से ४४ वर्ष तक के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू नहीं किया गया है। जबकि कोरोना का संक्रमण अभी भी हमारे जिले में तेजी से फैल रहा है। यहां तक कि अब गांव-गांव के लोग इस महामारी से संक्रमित हो रहे हैं। जिले के साथ-साथ राघौगढ़, आरोन, चांचौड़ा, कुंभराज और बमौरी तथा मधुसूदनगढ़ तहसीलों में अब तक वैक्सीनेशन शुरु नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोग जिला मुख्यालय पर आकर वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं। इसलिए तुरंत वैक्सीनेशन ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरु करवाया जाए।
-
इस समय केवल जिला मुख्यालय पर एक ही जगह टीकाकरण
मौजूदा समय में १८ से ४४ साल तक के लोगों का टीकाकरण सिर्फ मानस भवन स्थित सेंटर पर ही किया जा रहा है। पहले फेज में १५०० वैक्सीन ही जिले को मिली थी। जिसे ७ दिन का सेशन बनाकर लगाए जाने का क्रम जारी है।