कोतवाली पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर
गुना में बूढ़े बालाजी क्षेत्र में चोरी वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ लिया है और उससे करीब दो लाख रुपए का माल बरामद किया है। टीआई अवनीत शर्मा ने बताया, तीन चोरी की वारदातों में आरोपी नीरज राठौर पुत्र नारायण लाल राठौर निवासी बूढ़े बालाजी को गिरफ्तार किया एवं उससे लैपटॉप, दो मोबाइल, सोने चांदी के आभूषण 1.5 लाख रुपए के बरामद किए हैं। पुलिस इस चोर का पुराना रिकार्ड निकाल कर, जांच पड़ताल कर रही है। ताकि यह पता चल सके कि यह चोर पहले इस तरह की कितनी चोरियां कर चुका है। इसमें एसआई राम शर्मा, गोविंद यादव, साईबर सेल प्रभारी मसीह खान, आरक्षक धीरेंद्र गुर्जर, हीरे सिंह, अजेंद्र पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।