26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुना
राम मंदिर तालाब में फिर तैरता मिला युवक का शव, अब तक 8 लोग गंवा चुके हैं तालाब में जान
Play video

राम मंदिर तालाब में फिर तैरता मिला युवक का शव, अब तक 8 लोग गंवा चुके हैं तालाब में जान

राम मंदिर तालाब में फिर तैरता मिला युवक का शव, अब तक 8 लोग गंवा चुके हैं तालाब में जान
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohar Singh Lodhi

•

Updated: 26 Aug 2018, 1:25 PM IST

गुना। जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर बजरगढ़ में राम मंदिर के सीता कुंड में एक युवक का शव उतराता मिला है। इससे गांव में सनसनी फैल गया है। युवक दो दिन से गायब था और रविवार को सुबह 8.30 बजे तालाब में शव मिला है।
बजरंगगढ़ एसओ अशोक जोशी ने कहा, बजरगढ़ निवासी दिनेश ग्वाल (32) हलवाई का काम करता था। उसका शव रविवार को सुबह 8.30 बजे राम मंदिर के पास सीता कुंड में पड़ा मिल की सूचना मिली थी। पुलिस टीम और एफएसएल अधिकारी ने शव को तालाब से निकलवाया। शव का पिछला हिस्सा गल गया है। शव का पोस्टमार्टम परिणाम जिला अस्पताल भिजवाइंड है। उधर, पुलिस ने पंचनामा बनाया और आसपास के लोगों से पूछताछ की है और मर्ग भी कर कर लिया गया। एसआई जोशी ने कहा, संबंधित के परिजनों को जानकारी दी कि वह 24 अगस्त की रात 10 बजे घर से किया गया था। वह तीन भाई है और तीनों अविवाहित हैं। 26 अगस्त को सुबह शव मिला है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का भी शौकीन था।

तालाब की पार पर बैठकर पीते हैं शराब
बजरंगगढ़ के तालाब की पार पर बैठकर लोग शराब पीते हैं। तालाब पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। लोगों ने कहा, तालाब में अब तक 8 लोगों की जान चली ई है। इसके बाद भी सुरक्षा पर प्रबंधन नहीं किया गया। यहां हर दिन बोतल और पाउस पड़ी मिलती हैं।