31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर फंसने से तेलघानी पर जाम, एक घंटा में खुला

एक साथ वाहन आने से जाम की स्थिति निर्मित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohar Singh Lodhi

•

Updated: 11 Jun 2018, 5:05 PM IST

road traffice, guna, guna news, guna traffiec, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp,

ट्रैक्टर फंसने से तेलघानी पर जाम, एक घंटा में खुला

गुना। शहर का प्रमुख चौराहा तेलघानी पर सोमवार को दोपहर में जाम लग गया। चौराहा पर ट्रैक्टर फंसने और एक साथ वाहन आने से जाम लगा। इस कारण से वाहन चालकों को निकलने में एक घंटा तक मशक्कत करनी पड़ी। जाम लगने के बाद ट्रैफिक पुलिस आई, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
दरअसल, तेलघानी चौराहा पर दोपहर में करीब 2:30 बजे बीच रास्ते में ट्रैक्टर फंस गए। इसी समय गलत साइड में एक बस घुस गई। इस कारण से दूसरे वाहनों को निकलने जगह नहीं मिली। ऐसे में कुछ वाहन बीच में घुस आए और फिर जाम लग गया। तेलघानी चौराहा पर एबी रोड के दोनों साइड जाम लग गया। वाहनों की कतार बड़े पुल, पीएचई, पुरानी गल्ला मंडी के गेट तक वाहन फंसे रहे।

सबसे ज्यादा आते हैं ट्रैक्टर
पुरानी गल्ला मंडी में सबसे जयादा ट्रैक्टर आते हैं। इस वजह से तेलघानी पर जाम लग जाता है। तेलघानी चौराहा भी सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल हैं। दिन में यहां से छोटे बड़ेे ५ हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। उधर, एबी रोड पर पार्किंग की जगह पर दुकानों का सामान रखा रहता है, इस कारण वाहनों को निकालने में जगह नहीं मिलती और जाम लग जाता है।

ट्रैफिक जवान भी नहीं रहते तैनात
तेलघानी चौराहा पर ट्रैफिक जवान भी तैनात नहीं रहते। इस वजह से ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने में दिक्कत होती है। यहां पर ट्रैफिक के लिए छतरी रखी है, लेकिन यहां पर ट्रैफिक जवान नजर नहीं आते। उधर, जाम में डायल 100 समेत कार, ट्रैक्टर, बस और अन्य वाहन फंसे रहे। एक घंटा तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लोग को करना पड़ा परेशानी का सामना
लोगों को घंटे भर तक परेशान होना पड़ा। सभी लोग जो अपने जरूरी काम से कही जा रहे थे। वे निश्चित समय तक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएं।